Showing posts with label Urdu. Show all posts
Showing posts with label Urdu. Show all posts

Sunday, March 24, 2013

Language and Class in Pakistan


Around 3,000 languages are endangered, seriously endangered or dying in many parts of the world. Despite the fact that the state lays emphasis on a unified ‘Pakistani culture’ and Urdu as the national language, Pakistan is a multicultural and multilingual country. The refusal to see this reality saw the rise of the first language-based movement in former East Pakistan, which challenged the very foundation of the ideology of a ‘single Muslim identity’. And today, a strong language-based sentiment prevails in certain sections of society and among oppressed nationalities.


Sunday, January 13, 2013

हंगामे जाग उठते हैं अकसर घुटन के बाद:कैफ़ी आज़मी


वो भी सरहाने लगे अरबाबे-फ़न[1] के बाद ।
दादे-सुख़न[2] मिली मुझे तर्के-सुखन[3] के बाद ।

दीवानावार चाँद से आगे निकल गए
ठहरा न दिल कहीं भी तेरी अंजुमन के बाद ।

एलाने-हक़ में ख़तरा-ए-दारो-रसन[4] तो है
लेकिन सवाल ये है कि दारो-रसन के बाद ।

होंटों को सी के देखिए पछताइयेगा आप
हंगामे जाग उठते हैं अकसर घुटन के बाद ।

गुरबत[5] की ठंडी छाँव में याद आई है उसकी धूप
क़द्रे-वतन[6] हुई हमें तर्के-वतन[7] के बाद

इंसाँ की ख़ाहिशों की कोई इंतेहा नहीं
दो गज़ ज़मीन चाहिए, दो गज़ कफ़न के बाद ।
शब्दार्थ:
  1.  कलाकारों
  2.  कविता की प्रशंसा
  3.  लिखना छोड़ना
  4.  फाँसी का ख़तरा
  5.  परदेश
  6.  वतन की क़द्र
  7.  वतन छोड़ना